काली महाकाली video

महाकाली सनातन हिन्दू शिव शिव धर्म की देवी जो सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड की प्रमुख शक्ति हैं।

यह सुन्दरी रूप वाली भगवती दुर्गा का काला और शक्तिशाली रूप है, जिसकी उत्पत्ति राक्षसों असुरों को नष्ट करने, दुष्ट प्रवृतियों को नाश कऱ भक्तों के अन्दर ऊर्जा उत्पन्न करती ही है ,परन्तु सभी प्राणीयों में कर्मानुसार फल भी प्रदान करती है ।

वह सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड की रक्षा ओर देखभाल करती है।

काली की व्युत्पत्ति काल अथवा समय से हुई है जो सबको अपना ग्रास बना लेता है। माँ का यह रूप है जो नाश करने वाला है पर यह रूप सिर्फ उनके लिए हैं जो दानवीय प्रकृति के हैं जिनमे कोई दयाभाव नहीं है। यह रूप बुराई से अच्छाई को जीत दिलवाने वाला है अत: माँ काली अच्छे मनुष्यों की शुभेच्छु है और पूजनीय है। इनको महाकाली भी कहते हैं।

काली

संबंध
महाविद्या, देवी
निवासस्थान
शमशान
अस्त्र
खप्पर मुण्ड = मुण्डमाला
जीवनसाथी
शिव जी
सवारी
शव
भगवती काली दसमहाविद्याओं में प्रथम स्थान पर हैं। काली देवी को आद्य महाविद्या भी कहा गया है। भगवती काली का रूप अत्यंत भयंकर है, परन्तु ये देवी अपने भक्तों के हर इच्छाओं को पूर्ण करने वाली, दयामयी हैं। तंत्र ग्रंथों में भगवती महाकाली के अनेको रूपों का वर्णन किया गया है एवं अनेकों साधना विधान बताये गए हैं, परन्तु तंत्र का अनुसरण और तांत्रिक साधनाएँ अत्यंत दुरूह भी हैं।

माँ महाकाली में अनन्य भक्ति एवं अटूट विश्वास रखकर कोई भी मनुष्य उनकी कृपा प्राप्त कर सकता है।

काली देवी की साधना हर प्रकार के मनोकामनाओं की पूर्ति एवं मोक्ष प्राप्ति के लिए की जाती है।

चामुंडा

शुम्भ और निशुम्भ के सेनापति चंड और मुंड का वध करने के कारण देवी काली का एक नाम चामुण्डा देवी भी है , जो कुंडलिनी जागरण ओर मूलाधार चक्र में बहुत ही मजबूत आधार बनाने में सहायक होती है.

रणचंडी

हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार शुम्भ और निशुम्भ दो भाई थे जो महर्षि कश्यप और दनु के पुत्र तथा नमुचि के भाई थे।

देवीमहात्म्य में इनकी कथा वर्णित है।

इंद्र ने एक बार नमुचि को मार डाला। रुष्ट होकर शुंभ-निशुंभ ने उनसे इंद्रासन छीन लिया और शासन करने लगे। इसी बीच दुर्गा ने महिषासुर को मारा और ये दोनों उनसे प्रतिशोध लेने को उद्यत हुए। इन्होंने दुर्गा के सामने शर्त रखी कि वे या तो इनमें किसी एक से विवाह करें या मरने को तैयार हो जाऐं। दुर्गा ने कहा कि युद्ध में मुझे जो भी परास्त कर देगा, उसी से मैं विवाह कर लूँगी। इस पर दोनों से युद्ध हुआ और दोनों मारे गए।

Mahakali video
Mahakali

Leave a comment